एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई –Matrimony साइट और निवेश स्कैम में आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख की ठगी का खुलासा,अभियुक्त ने *Bharat Matrimony* साइट और व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़ित से संपर्क किया और स्वयं को प्रतिष्ठित कंपनियों के अधिकारी बताकर विश्वास जीता,निवेश और व्यवसाय के बहाने *Aquadin Herbal Oil/* पाउडर में पैसा लगाने के लिए पीड़ित से व्यक्तिगत और बैंकिंग विवरण प्राप्त किए,अभियुक्त ने प्राप्त जानकारी का दुरुपयोग कर पीड़ित के खाते से कुल *₹17,10,000/-* की धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ली,अभियुक्त वारंटी अभियुक्त था इसी क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम की तकनीकी निगरानी व सतत पुलिसिंग से अभियुक्त का लोकेशन ट्रेस कर टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया,गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय, देहरादून में प्रस्तुत कर भा.दं.सं. की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।
श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, दीपम सेठ के मार्गदर्शन में, साइबर पुलिस निरंतर लोगों के पैसे बचाने, जागरूकता अभियान चलाने और…
