उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बार फिर यूकेएसएसएससी की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा(एलटी) में नकल कराने की कोशिश को किया नाकाम, गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा सभी परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने एवं परीक्षाओं में सुचिता बनाए रखने के लिए दिए गए कड़े दिशा निर्देशों अनुरूप एसटीएफ कर रही है, लगातार निगरानी,गिरोह के मास्टरमाइंड और उसके सॉल्वर साथी को “यूकेएसएसएससी की सहायक अध्यापक एल०टी०(मैथमेटिक्स) की परीक्षा” में धांधली करने से पहले ही उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी प्रवेश पत्र के साथ किया गया गिरफ्तार,गिरोह का मास्टरमाइंड है 12वीं पास, पूर्व में जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश से भर्ती परीक्षा की धांधली में उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा भेजा जा चुका है जेल,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड द्वारा सभी…
