Rishikesh: सौंदर्यीकरण कार्यों की सुरक्षा के इंतजाम को बताया नाकाफी

रविवार को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर और उसके बाहर संबंधित मार्गों पर एमडीडीए ने काफी अच्छा सौंदर्यीकरण कार्य किया है। लेकिन जो फूल-पौधे लगाए गए हैं। उनकी सुरक्षा के इंतजाम काफी नहीं हैं।

एमडीडीए अधिकारियों ने मंत्री अग्रवाल को बताया कि एयरपोर्ट परिसर व संबंधित मार्ग पर रंग-बिरंगे फूलों व शोभाकार पौधों की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक की जाली लगाई जा रही है। जिस पर मंत्री ने कहा कि इस जाली को तोड़कर कोई भी जानवर आसानी से पौधों को खा या रौंद सकता है। संबंधित अधिकारियों के जवाब से कैबिनेट मंत्री पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे। और कहा कि सौंदर्यीकरण पर बहुत पैसा खर्च किया गया है। जी-20 के दौरान और उसके बाद भी फूल-पौधे सही सलामत रहने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *